मैंगो मालपुआ बनाकर, संडे को बनाए और भी स्पेशल

आटा – डेढ़ कप (गेंहू का)
आम का पल्प (गूदा) – ढाई पीस
दूध – 1 कप
शहद – ढाई चम्मच
घी – डेढ़ कप
चीनी – 1 कप
नारियल – 2 चम्मच (बारीक कटे हुए)
इलाइची पाउडर – 1 चम्मच
बारीक कटा बादाम व काजू – गार्निशिंग के लिए
गुलाब की पंखुडियां – 10 – 20
एक बर्तन में गेंहू का आटा और दूध मिलाकर एक घंटे के लिए अलग रख दें। एक घंटे बाद इसमें बारीक कटा हुआ नारियल, चीनी, आम का गूदा, शहद और इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से फेंट लें ताकि घोल गाढ़ा हो जाए। चम्मच की मदद से इसे अच्छे से मिक्स करें। इसे जितना मिक्स किया जाएगा घोल उतना ही गाढ़ा होता जाएगा।
धीमी आंच पर पैन चढ़ाएं। इसमें घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो थोड़ा सा बैटर लेकर उसे पैन में गोलाकार आकार में फैलाइए। फिर घी डालकर दोनों साइड उलट-पुलट कर लाल होने तक अच्छे से पका लें। लीजिए तैयार है आपका मैंगो मालपुआ। मैंगो मालपुआ को सर्विंग प्लेट में डालकर बादाम, पिस्ता, गुलाब की पंखुड़ियों और किशमिश से गार्निश कर सर्व करें।





