चुटकियों में ऐसे बनाएं बेसन का टेस्‍टी पराठा, खाते ही रह जाएं लोग

बेसन का पराठा खाने में बहुत ही टेस्‍टी (Tasty) लगता है. आप इसे कभी भी खा सकते हैं. फिर चाहें सुबह का नाश्‍ता (Breakfast) हो या फिर लंच, डिनर. यूं तो बेसन का पराठा हरी मिर्च, प्‍याज, अजवाइन आदि मिला कर बनाया जाता है. आप इसमें मूली भी मिक्‍स कर सकते हैं. तो इस बार आलू का नहीं, बेसन का स्‍वादिष्‍ट पराठा बनाइए. इसे बड़ों को खिलाइए या बच्‍चों को गरमा-गरम परोसिए. यह सभी को बेहद पसंद आएगा. तो आइए बनाते हैं बेसन का स्‍वादिष्‍ट पराठा. जानिए इसे बनाने की विधि और इसमें इस्‍तेमाल होने वाली सामग्री.

बेसन का पराठा बनाने के लिए सामग्री
1 कप बेसन
1 कप गेहूं का आटा
1 चुटकी हींग
1 बारीक कटी हुई प्‍याज
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 चम्‍मच हरा धनिया
स्‍वादानुसार नमक
थोड़ी सी अजवाइन
जरूरत के अनुसार पानी

बेसन का पराठा बनाने की विधि
सबसे पहले एक कटोरे में बेसन और आटे को एक साथ मिला लें. फिर उसमें कटी हुई प्‍याज, कटा हुआ हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक, अजवाइन और हींग मिला कर गूथ लें. आटा न ही ज्‍यादा मुलायम होना चाहिए और न ही ज्‍यादा सख्‍त. आटे को आधा घंटा पहले ही गूंथ कर रख लें. आधे घंटे बाद तवा गरम करें. फिर लोई को बेल लें और तवे पर पराठा डालें और फिर देसी घी लगा कर इसे दोनों ओर से अच्‍छी तरह सेक लें. इसी तरह से कई सारे पराठे बनाएं. जब पराठा दोनो ओर सुनहरा हो जाए तब उसे आंच से उतार लें और सर्व करें. इसे आप खटाई की चटनी, लहसुन की चटनी, प्‍याज आदि के साथ भी खा सकते हैं. या फिर चाय के साथ भी इसका स्‍वाद दोगुना मजा देगा.

Back to top button