शुक्रवार की शाम को जरूर करें ये एक काम, होगा लाभ ही लाभ…

 कहते हैं कि धन की देवी मां लक्ष्मी चंचला होती हैं और वह किसी एक स्थान पर अधिक समय तक नहीं रहती हैं। लेकिन अगर आप पूरे विधि विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें, मां को प्रसन्न करने का प्रयास करें तो हो सकता है कि आपके जीवन में धन-संपत्ति से जुड़ी समस्या कभी न आए। मां लक्ष्मी को स्थायित्व देने के लिए सच्चे मन और विश्वास के साथ उनकी पूजा करनी चाहिए। इसके लिए शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है क्योंकि यह मां लक्ष्मी का ही दिन होता है।
1. धन से जुड़ी परेशानियां दूर करने और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी के मंदिर जाकर लाल रंग का वस्त्र, लाल बिंदी, लाल चूड़ी और लाल चुनरी आदि चीजें अर्पित करें। इस दिन मां लक्ष्मी को पूजा के दौरान लाल रंग के फूल चढ़ाएं और फिर पूजा हो जाने के बाद इन फूलों को अपनी अलमारी या तिजोरी में रख दें। लक्ष्मी जी की कृपा पाने का यह सबसे आसान उपाय है।

2. घर के ईशाण कोण यानी उत्तर-पूर्व की दिशा में शुक्रवार की शाम को लक्ष्मी जी की पूजा करने के बाद गाय के घी का एक दीपक जलाकर रखें। इस दीपक में रुई की बत्ती की जगह लाल रंग के धागे का इस्तेमाल कर बत्ती बनाएं और साथ ही इस दीपक में चुटकी भर केसर भी डाल दें। इस उपाय से भी धन-संपत्ति का योग बन सकता है।
3. शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी के साथ ही भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ फलदायी माना जाता है। इसके लिए शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर विष्णु जी का अभिषेक करें। इससे आर्थिक संकट हमेशा के लिए समाप्त हो सकता है। इसके अलावा शुक्रवार को श्रीयंत्र का दूध से अभिषेक करें। यह भी धन प्राप्ति का एक अचूक उपाय माना जाता है।

4. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय श्री सूक्त का पाठ करने से भी देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ भी कर सकते हैं। पाठ के बाद भगवान नारायण और देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। इससे भी जीवन में आर्थिक संपन्नता बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button