05 अप्रैल का पंचांग, जानिए आज का शुभ मुहूर्त और तिथि

 हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज 05 अप्रैल 2021 और दिन सोमवार है। आज सोमवार के दिन आपको भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। शिव जी को बेलपत्र, भांग, मदार, धतूरा पूजा में जरूर अर्पित करें। भगवान शिव की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और रोग, कष्ट दूर होते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

विशेष: गुरु कुंभ राशि में।

विक्रम संवत 2077 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, बसंत ऋतु चैत्र मास कृष्ण पक्ष की नवमी 26 घंटे 19 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र 26 घंटे 05 मिनट तक, तत्पश्चात् श्रवण नक्षत्र शिव योग 16 घंटे 53 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग धनु में चंद्रमा 08 घंटे 03 मिनट तक तत्पश्चात् मकर में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 07 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 41 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय देर रात 02 बजकर 49 मिनट पर होगा। आज के चंद्र का अस्त 06 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 26 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज देर रात 02 बजकर 05 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 05 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम 07 बजकर 41 मिनट से रात 09 बजकर 17 मिनट तक।

आज चैत्र कृष्ण नवमी है। आज सोमवार के दिन शिव चालीसा, शिव पुराण, पार्वती चालीसा का पाठ और शिव मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Back to top button