ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर ने शेयर किया अपना आखिरी वीडियो, देखे कैसे एंजॉय करते हुए…

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर को गुज़रे हुए 11 महीने हो चुके हैं, लेकिन नीतू कपूर अब भी उन्हें याद कर भावुक हो जाती हैं। ऋषि कपूर की यादों को अपने दिल में समेटे हुए नीतू कपूर अक्सर उनके साथ फोटोज़ और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर फिर से  ऋषि कपूर के साथ एक वीडियो शेयर किया है जो उनकी लास्ट ट्रिप का वीडियो है। ये वीडियो उस वक्त का है जब ऋषि कपूर और नीतू कपूर न्यूयॉर्क में थे।

ऋषि कपूर के निधन से पहले कपूर अपने पति ऋषि कपूर के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर मस्ती कर रही थीं। आपको याद दिला दें कि ऋषि कपूर के कैंसर का इलाज न्यूयॉर्क में ही चल रहा था जहां उनके साथ नीतू कपूर भी हर वक्त मौजूद थीं। नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें ऋषि कपूर कोई गाना गुनगुनाते दिख रहे हैं। वीडियो में नीतू और ऋषि काफी रिलैक्स नज़र आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘आज ऋषि जी के 11वें महीने की प्रेयर मीट है, महसूस हुआ कि हमारी आखिरी ट्रिप न्यूयॉर्क की कुछ यादें आपसे शेयर करूं।’

नीतू कपूर के वीडियो पर कई सेलेब्स न कमेंट किया है। अनुपम खेर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘फिर तेरी कहानी याद आई’। अनुपम के अलावा एकता कपूर, गौहर ख़ान, भावना पांडे, महिप कपूर, बेटी रिद्दिमा कपूर ने भी कमेंट किया है। 

https://www.instagram.com/p/CM1Epk_AyYY/?utm_source=ig_embed

नीतू के अलावा बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के साथ पूरे परिवार की एक थ्रोबेक फोटो शेयर की है। इस फोटो में ऋषि कपूर काफी खुश नज़र आरहे हैं। फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, ‘आपका प्यार हमारे रास्ते को हमेशा रौशनी देगा, आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। हमेशा हमारे दिल में’। रिद्धमा के पोस्ट पर भी एकता कपूर ने कमेंट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button