आज का राशिफल 2 मार्च 2021, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि: मानसिक तनाव दूर होगा। खर्चों में कमी आ सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी सहायता मिलेगी। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की सराहना करेंगे। व्यापार रफ्तार पकड़ सकता है। लाभदायक समझौते होने की संभावना है।

वृषभ राशि: स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप कहीं भी पैसा निवेश ना करें। आज का दिन निवेश संबंधित मामलों के लिए ठीक नहीं है। दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अचानक किसी काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी परंतु इसका आपको अच्छा परिणाम हासिल होगा।

मिथुन राशि: स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। कानूनी मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कर्क राशि: धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक तौर पर बोझ बढ़ेगा। बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह
युवाओं की कैरियर से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। व्यस्तता ज्यादा रहेगी। आप मंदिर-देवालय दर्शन के लिए जा सकते हैं। प्रभु की आराधना से मानसिक शांति मिलेगी। आज जोखिम से जु़ड़े कार्य करने वालों को सावधान रहना होगा। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। विरोधियों से सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। नए काम से आपको लाभ होगा। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी।

कन्या
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। कुछ बड़ी जिम्मेदारी पूरी करने पर तनाव कम होगा। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। किसी कार्य को टालने से बचें। किसी रिश्तेदार से विवाद के चलते मानसिक रूप से आप विचलित रहेंगे। तनाव लेने से बचना होगा। सत्संग से लाभ होगा।किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। निवेश कर सकते हैं। छात्रों को लाभ होगा। कुंवारों का रिश्ता तय हो सकता है।

तुला
आपको सगे संबंधियों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज किसी कार्य में अधिक खर्च हो सकता है। छात्रों को लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से चर्चा हो सकती है। आपको नई जानकारी मिलेगी। निवेश के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें।

वृश्चिक
रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपकी सराहना होगी। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। बोलचाल पर काबू रखें। जमीन या सोने में निवेश का प्लान बना सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। किसी विवाद की स्थिति से दूर रहें। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। जरूरी फैसले लेते समय परिवार के सदस्यों की सलाह जरूर लें।

धनु
आवश्यक कार्य के लिए दूसरे शहर जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी को उपहार देंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मित्रों के साथ समय बिता पाएंगे। आपका कार्य आगे बढ़ेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। नया काम शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी आर्थित स्तिति मजबूत होगी। जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी। लेनदेन सावधानी से करें।

मकर
कर्ज की रकम वसूल करने में दिक्कत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सगे-संबंधियों से मुलाकात होने की संभावना है। आज आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। पैतृक मामलों में उलझ सकते हैं। विवाद के चलते तनाव बना रहेगा। आपकी सेहत बिगड़ सकती है। कारोबारी पार्टनरों के व्यवहार पर नजर रखें। वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा।

कुंभ
पारिवारिक दिक्कतों का हल निकलेगा। संपत्ति के मामले सुलझ सकते है। नए काम से आपको फायदा होने की संभावना है। परिवार में किसी बुजुर्ग तबियत बिगड़ने की आशंका है। आपको आज सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। रिश्तेदारों के साथ समय बिता सकते हैं। आज आपका दिन शानदार रहेगा। शुभ सूचना मिल सकती है।युवाओं को नौकरी मिल सकती है।

मीन
धन लाभ होने की संभावना है। अपने व्यवहार परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। आज आप बेहद शांत महसूस करेंगे। मित्रों की मदद मिलेगी। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। कारोबार आपके अनुकूल रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी बड़ी जिम्मेदारी को पूरा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अपने जीवनसाथी के लिए उपहार खरीदेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button