जानिए: किशमिश या अंगूर कौन करता हैं तेजी से वेटलॉस

बढ़ता वजन आज हर दूसरे व्यक्ति के लिए एक बड़ी समस्या बना हुआ है। जिससे निजात पाने के लिए लोग घंटों या तो जिम में पसीना बहाते रहते हैं या फिर व्यायाम का सहारा लेते हैं। बावजूद इसके बढ़ते वजन से निजात नहीं पा पाते हैं। जरूरत से ज्यादा बढ़ा हुआ वजन व्यक्ति के शरीर को रोगों का घर बना देता है। ऐसे में हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करके वजन को बड़ी आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसी ही एक हेल्दी चीजों में शामिल है अंगूर और किशमिश। लेकिन कई लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि बढ़ते वजन को कम करने में अंगूर ज्यादा फायदेमंद है या फिर किशमिश। आइए जानते हैं आखिर क्या है इसका सही जवाब।  

अंगूर एक फल है जबकि किशमिश अंगूर का ही सूखा हुआ रूप है, जिसे या तो हवा में सूखाया जाता है या फिर सूरज की रोशनी में। किशमिश में मौजूद पोटेशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की वजह से उसे एनर्जी बूस्टर कहा जाता है। 

अंगूर- किशमिश क्या है बेहतर-
ज्यादा कैलोरी-

किशमिश में अंगूर के मुकाबले ज्यादा कैलोरी होती है। किशमिश अंगूर को सूखाकर बनाया जाता है। जिसके कारण उसमें अधिक कैलोरी सघन हो जाती हैं।

शुगर-
किशमिश में अंगूर के मुकाबले ज्यादा शुगर होती है। शुगर की मात्रा अधिक होने से यह उन लोगों के लिए भी हानिकारक है, जो डायबिटीज से पीड़ित होते हैं। 

वेटलॉस- 
जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए अंगूर का सेवन करना ही एक बेहतर विकल्प साबित होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें किशमिश की तुलना में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है।

एंटी-ऑक्सीडेंट-
ऐसा नहीं है कि किशमिश अंगूर की तुलना में सेहत के लिहाज से कम फायदेमंद है। सूखे हुए फलों में यौगिक सघन हो जाता है। यही वजह है कि किशमिश में भी अंगूर के मुकाबले 3 गुना ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट अच्छे स्वास्थ्य और कई बीमारियों को दूर रखने के लिए बेहद जरूरी हैं।

क्‍या खाएं- 
अब सवाल उठता है कि आखिर बढ़ते वजन में लगाम लगाने के लिए कौन ज्यादा हेल्दी है किशमिश या फिर अंगूर। दरअसल, यह व्यक्ति की जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आप सेहतमंद बने रहने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर स्त्रोत की तलाश कर रहे हैं तो किशमिश आपके लिए बेहतर विकल्प है। वहीं वजन कम करने की चाहत रखने वाले व्यक्तियों को कैलोरी और शुगर की मात्रा कम होने की वजह से अंगूर का सेवन करना ही फायदेमंद रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button