07 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें आज का शुभ मुहूर्त और तिथि

हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 07 फरवरी 2021 और दिन रविवार है। आज षट्तिला एकादशी है। यह माघ मास की पहली एकादशी भी है। षट्तिला एकादशी के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है। उनकी कृपा से व्यक्ति को धन, धान्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग शाम से लग रहा है, जो कल सुबह तक रहेगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: षट्तिला एकादशी स्मार्त।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास कृष्ण पक्ष की एकादशी 28 घंटे 48 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी ज्येष्ठा नक्षत्र 16 घंटे 15 मिनट तक, तत्पश्चात् मूल नक्षत्र व्याघात योग 14 घंटे तक, तत्पश्चात् हर्षण योग वृश्चिक में चंद्रमा 16 घंटे 14 मिनट तक तत्पश्चात् धनु में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 06 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 05 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय 08 फरवरी को प्रात: 04 बजकर 10 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त उसी दिन दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज शाम 04 बजकर 15 मिनट से 08 फरवरी को सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक।

अमृत काल: सुबह 07 बजकर 50 मिनट से शाम 09 बजकर 22 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 25 मिनट से दोपहर 03 बजकर 09 मिनट तक।

आज माघ कृष्ण एकादशी है। आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए। पूजा के समय उनको जल अर्पित करें और मन्त्रों का जाप करें। ऐसा करना व्यक्ति के लिए कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Back to top button