28 मार्च दिन मंगलवार का पंचांग: जानिए किस राशि पर कृपा करेंगे ‘बजरंगबली’

।।आज का पंचांग।।

आज का दिन मंगल मय हो 28मार्च दिन मंगलवार

आज का पंचांगऋतु- शिशिर
मास-चैत्र
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय:-05:56
सूर्यास्त:-06:04
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
12:00से 01:30 तक
तिथि-अमावस्या
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- उत्तर

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आपके सोच मे सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं।कार्यों में प्रगति होने की संभावना बन रही है। किंतु आज आप विवाद से बचे बेहतर होगा

सुझाव:- आज आप रक्त चंदन माथे पर लगावें व माँ पार्वती की उपासना करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- जामुनी।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आप कोई नया कार्य करने की योजना बना सकते हैं।पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चापलूसों से सावधान रहें।

सुझाव:- आज आप केशरिया या कोई लाल वस्त्र धारण करें संध्या के समय किसी पवित्र नदी में दीपदान करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- केसरिया।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
मिथुन:- आज आप अपने व्यवसाय को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

सुझाव:- आज आप तुलसी के पत्ते पर राम नाम लिखकर हनुमान मंदिर में अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बादामी।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:-आज आपके निजी सम्बन्ध प्रेमपूर्ण होंगे।अपने फैसले स्वतन्त्र रूप से लें।मन को एकाग्र रखें। व्यर्थ के विवाद में न पड़ें

सुझाव:- आज आप गाय माता का दर्शन करें व उनको हरा चारा अपने हाथों से खिलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपको परिवार के सदस्यों से प्रेम व सहयोग प्राप्त हो सकता है।लोगो के साथ टकराव की स्थिति टालें। पत्नी से मन मुटाव की संभावना है।

सुझाव:- आज आप तिल तेल का दीपक जलाएं व गुलाब के पुष्पों को श्री सीताराम जी के मंदिर में चढ़ाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आप कार्यक्षेत्र में अवरोधों का सामना करने में सफल रहेंगे।सामाजिक जीवन काफी व्यस्त रहेगा।वाणी पर नियंत्रण रखें।

सुझाव:-आज आप कच्चा नारियल देवी मंदिर में दान करें व मलयागिरि चन्दन माथे पर लगायें लाभ होगा।

शुभ रंग – लाल।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज परिवार के महत्वपूर्ण मामलों का इत्मिनान से समाधान करेंगे।व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में सक्रिय रहेंगे। अप्रिय व्यक्ति से सावधन रहें।

सुझाव:- आज आप लाल चंदन से श्री गौरी गणेश जी की पूजा करें लाभ होगा।

शुभ रंग – कत्थई।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आप अपने संवादकुशलता से लोगो को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे।प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है।

सुझाव:- आज आप किसी अनाथ बच्चे की सहायता करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – धानी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज मित्रों एवं प्रियजनों के प्रति आपका रवैया उदार रहेगा परंतु आप विरोध बर्दाश्त नही करेंगे।रचनात्मक कार्यों में प्रगति।

सुझाव:- आज आप किसी काली वस्तु का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपकी लोकप्रियता बढ़ने की संभावना है।आपके अनुभवों में वृद्धि होगी।

सुझाव:- आज आप किसी जरूरतमंद विप्र को पाँच प्रकार का अन्नदान करें।

शुभ रंग- चॉकलेटी।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आप व्यावसायिक साझेदारी के मामले में लाभप्रद स्थिति मे रहेंगे।संशय की स्थिति से बाहर निकलें।

सुझाव:- आज आप गऊ की सेवा करें लाभ होगा।

शुभ रंग- बैगनी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आप जिंदगी के कई अनुभवों के दौर से गुजरेंगे जिनसे आपको महत्वपूर्ण सबक प्राप्त होगा।जीवनसाथी से आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है।

सुझाव:- आज आप माता रानी के दरबार में जाकर चुनरी चढ़ाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज चैत्र मास कृष्णपक्ष अमावस्या तिथिहै।
2 आज भौमवती अमावस्या है, सर्वार्थसिद्धियोग है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

राम भगति भूषित जियँ जानी।
सुनिहहिं सुजन सराहि सुबानी।।

अर्थ:-जिसके पास रामभक्ति रूपी भूषण है ,अथवा जो प्रभू श्री रामभक्ति भूषणभूषित है ऐसे सज्जनों की सराहना सत्पुरुष लोग अपने से करने लगते है।अस्तु उसकी यश किर्ती स्वयं प्रकाशित होने लगती है।

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्री रामकथा,श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
सम्पर्क सूत्र- 9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button