इन 6 राशि वालों के लिए शुभ संकेत, खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

शुक्र 28 जनवरी 2021 (गुरुवार) को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शुक्र सुबह 03 बजकर 18 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। 28 जनवरी को कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इस दिन पौष पूर्णिमा भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र का राशि परिवर्तन हर राशि पर कोई न कोई प्रभाव जरूर डालता है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुक्र का राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होता दिख रहा है। जानिए किन राशि वालों को इस गोचर के दौरान होगा लाभ-

1. वृषभ- शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होता दिख रहा है। इस दौरान आपको कई शुभ परिणाम मिल सकते हैं। पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और अधिकारियों की सराहना भी मिल सकती है।

2. मिथुन- गोचर काल के दौरान आपको कई शुभ परिणाम मिल सकते हैं। जीवन की कई समस्याओं से आपको मुक्ति मिल सकती है। लाभ और उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। नौकरी में बदलाव का सोच रहे हैं तो यह सही समय है। पार्टनर की आय में वृद्धि हो सकती है।

3. कन्या- आपके लिए शुक्र का राशि परिवर्तन कई मायनों में लाभकारी साबित हो सकता है। गोचर काल के दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रमोशन मिल सकता है और आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

4. तुला- शुक्र का गोचर आपके लिए कई शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपके आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नया घर या वाहन की खरीद कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button