भारत के लिए आई बड़ी खबर सर्जिकल स्ट्राइक के लिए इजराइल देगा सबसे ताकतवर ड्रोन

नई दिल्ली : भारत के लिए एक अच्छी खबर है। खबर ये है कि भारत अब अपने दुश्मनों से बेहद आराम से लड़ सकता है। दरअसल, इजराइल सर्जिकल स्ट्राइक के लिए भारत को एक दमदार हमलावर ड्रोन देने की तैयारी में है।

भारत के लिए आई बड़ी खबर सर्जिकल स्ट्राइक के लिए इजराइल देगा सबसे ताकतवर ड्रोन
पाक द्वारा बुराक नाम का ड्रोन बनाने के बाद अब इजराइल ने भारत को एक ऐसा ड्रोन देने की बात कही जो एक बार में ही दुश्मनों को पस्त कर सकता है। दरअसल, सर्जिकल स्ट्राइक के लिए इजराइल ने भारत को हमलावर ड्रोन देने को तैयार है। 
दरअसल, भारत इजराइल की तकनीक से खुद का ड्रोन बनाने के पक्ष में था। लेकिन हाल ही में इजराइल ने रक्षा मंत्रालय के पास ईटन और हेरान टीपी खरीदने का प्रस्ताव दिया है। बता दें कि भारत के लिए हथियारों का बहुत बड़ा सप्लायर के रुप में उभरकर सामने आया है इजरायल। इसका मतलब भारत यूएवी से लेकर कई छोटे-बड़े हथियार खरीदे हैं।
बता दें कि पाकिस्तान ने जिस ड्रोन का निर्माण किया था उस ड्रोन में इतनी ताकत है कि वह जमीन से अपने दुश्मनों का खात्मा कर सकता है। बता दें कि भारत ही नहीं बल्कि चीन भी इसके अलावा चीन भी जंग में इस्‍तेमाल होने वाला स्वदेशी ड्रोन डेवलप कर चुका है। वैसे बता दें कि खबर ये भी आ रही है कि सिर्फ इजराइल ही नहीं बल्कि अमेरिका भी भारत को प्रीडेटर ड्रोन देने पर विचार कर रहा है।
लेकिन अमेरिका से पहले इजराइल का प्रस्ताव भारत के पास आ गया।  हेरान टीपी ड्रोन 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है और 52 घंटे तक लगातार उड़ान भरने में सक्षम है। इस ड्रोन में विध्वंसक हथियार लोड किया जा सकता है। आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना पहले से ही हेरान यूएवी का इस्तेमाल कर रही है।
अभी तक इजराइल भारत को बराक 1, एयर कॉम्बेट मॉनिटरिंग सिस्टम, दवोरा MK 2 (dvora ) पेट्रोल बोट, सेअर्चेर मानवरहित विमान (UAV), नाइट विन कैमरे, लैसर गाइडेड बम, मिग उपग्रडिंग तकनीक, स्माल आर्म्स एंड एम्युनिशन, अर्ली वार्निग फॉल्कान रडार इत्यादि प्रदान कर चुका है।
Back to top button