मेरठ में एंटी रोमियो का दिखा असर, बदल गई गर्ल्स कॉलेज के बाहर की तस्वीर

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के गठन ने बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लिए गए कड़े फैसलों में एंटी रोमियो स्क्वॉड चर्चा का विषय बना हुआ है.वहीं मेरठ में गर्ल्स कॉलेज के बाहर का नज़ारा बदल गया है.जहां कॉलेज आने में छात्राओं को कोई मुश्किल नहीं होती और वो बेखौफ होकर कॉलेज आ जा रही हैं.ख़ासतौर पर मुस्लिम छात्राएं योगी सरकार के इस फैसले का स्वागत कर रही हैं. मुस्लिम छात्राओं का कहना है कि जब से एंटी रोमियो अभियान चला है. उनके दिल से गुंडों का खौफ कम हो गया है.इन छात्राओं का कहना है कि इस अभियान के नाम पर कभी-कभी लड़कियों के भाई या फिर उनके रिश्तेदारों को परेशान किया जा रहा है. जो गलत है, इसमें सुधार होना चाहिए. वैसे ये फैसला यकीनन बहुत अच्छा फैसला है.लड़कियों का कहना है कि ये अभियान दिखावा न रह जाए बल्कि साल के 365 दिन ऐसे ही अभियान की जरूरत है.

Back to top button