साप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका साल का आखिरी सप्ताह

मेष
मेष राशि वालों के जातकों को इस सप्ताह अपने परिजनों के संपर्क में आने का मौका मिलेगा। विदेश स्थानों से आय के योग बनने के कारण आपके संचय में वृद्धि होगी। मंगल के मेष राशि में आने के बाद इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भवन के क्रय विक्रय से लाभ होगा। हालांकि आपको अपने सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। सप्ताह के अंत में कारोबार में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से घरेलू विवाद खत्म होंगे। छात्रों एवं युवाओं के लिए समय शुभ है। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक -7
शुभ रंग – केसरिया
सफलता का सूत्र – सकारात्मक नजरिया बनाए रखें।
उपाय – बच्चों को गुड़ से बनी खाने की चीजें दें। ‘ॐ आंजनेयाय नमः’मंत्र जपें।

वृष
वृष राशि के जातक यदि अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस विचार को अभी बदल दें। एक गलत निर्णय से आपको भविष्य में परेशानी उठानी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ क्षेत्र में अत्यधिक उतार-चढ़ाव आने के योग बन रहे हैं। वाणी में क्रोध का भाव मानसिक अस्थिरता का कारण बन सकता है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संतान के स्वभाव में जिद्द का भाव आने के योग बन रहे है। प्रेम संबंधों में सोचसमझ कर कोई बड़ा फैसला लें।

शुभ अंक -2
शुभ रंग – आसमानी
सफलता का सूत्र – वाद-विवाद से बचें।
उपाय – चावल एवं चीनी का दान करें। श्री दुर्गाचालीसा का पाठ करें।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों की इस सप्ताह की शुरुआत में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा शुभ एवं लाभदायक साबित होगी। इस सप्ताह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। सप्ताह के मध्य में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी भी बड़े निर्णय को शांत मन से ही लें। किसी बड़ी योजना में धन निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ एक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विपरीत लिंगी संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक -6
शुभ रंग – सफेद
सफलता का सूत्र – लापरवाही से बचें।
उपाय – गाय को हरी सब्जी खिलाएं। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क
कर्क राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। करिअर या फिर कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अपने बड़ों की सलाह लेना न भूलें। अपने से बड़ों का मार्गदर्शन लेकर चलने से कार्यों में भाग्य का सहयोग मिलना आरम्भ हो जायेगा। सप्ताह के अंत में राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सत्ता शासन का पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी हो जाएंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आयेगी।

शुभ अंक -5
शुभ रंग – कत्थई
सफलता का सूत्र – संयम से काम लें।
उपाय – शिवजी पर बेलपत्र चढ़ाएं। ‘ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।’

सिंह
मंगल का राशि परिर्वन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आ रहा है। इस सप्ताह आप अपने विरोधियों की नीतियों को नाकाम करने में कामयाब हो सकते हैं। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी। कोई नई साझेदारी आरंभ की जा सकती है। सप्ताह के अंत में घरेलू कार्यों को लेकर गृहस्थ जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनी रहने की संभावनाएं हैं। सुख सुविधा की चीजें पर अत्यधिक धन खर्च होने का योग बन रहा है। माता के साथ किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

शुभ अंक -1
शुभ रंग – धानी
सफलता का सूत्र – अपने हित का ध्यान रखें।
उपाय -पंचमुखी रूद्राक्ष धारण करें। ‘ॐ हिरण्यगर्भाय नमः’मंत्र जपें।

कन्या
कन्या राशि के जातकों की किसी व्यक्ति के साथ नई मित्रता आरंभ हो सकती है। अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी होंगी। वरिष्ठजनों का अनुभव आर्थिक क्षेत्र की बाधाओं में कमी करेगा। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी। किसी पर कमेंट करने से बचें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस दौरान जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी तीसरे व्यक्ति के प्रवेश से प्रेम संबंध प्रभावित होने की आशंका है। संतान से जुड़े विषय आपके कष्ट बढ़ा सकते हैं। क्रोध व व्यंग्यपूर्ण पूर्ण शब्दों के प्रयोग से बचें। खान-पान पर ध्यान दें।

शुभ अंक – 4
शुभ रंग – बसंती
सफलता का सूत्र – धीरज से काम लें।
उपाय कन्याओं को मिठाई खिलाएं। ‘ॐ वक्रतुंडाय नमः’मंत्र का जप करें।

तुला
तुला राशि वालों को इस सप्ताह किसी भी निर्णय को लेने से पहले खूब सोच विचार करने की जरूरत है। करिअर और कारोबाप को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। नौकरी में बदलाव का अभी ख्याल छोड़ दें। सप्ताह के मध्य में जमीन से संबंधित कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। परिवार के साथ छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। महिला वर्ग का अधिकांश समय धार्मिक क्रिया कलापों में बीतेगा। सप्ताह के अंत में किसी विशेष कार्य के पूर्ण होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लगातार प्रयास करने से सफलता के योग बन रहे हैं। खूब मन लगाकर पढ़ाई करें।

शुभ अंक -8
शुभ रंग – गुलाबी
सफलता का सूत्र – अपने विवेक से काम करें।
उपाय – गरीबों की सहायता करें। ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र जपें।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। सप्ताह के प्रारंभ में किसी व्यक्ति विशेष के साथ आपका गलत व्यवहार और आचरण आपके लिए जी का जंजाल बन सकता है। सेहत को लेकर भी सावधान रहें। छोटी-मोटी बीमारी की अनदेखी न करें। भवन के क्रय-विक्रय का निर्णय खूब सोच विचार कर ही लें। इस सप्ताह आपकी मित्रता प्रेम संबंधों में बदल सकती है। प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक -1
शुभ रंग – बैंगनी
सफलता का सूत्र – अपनी क्षमता का उपयोग करें।
उपाय -तांबे का कड़ा धारण करें। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु
धनु राशि वालों के लिए सौभाग्य ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं। इस सप्ताह आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़े कार्यो के लिए लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं। विवेक से काम लेने और योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आर्थिक क्षेत्र की बाधाओं में कमी होगी। नौकरी में सरलता से बदलाव किया जा सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षण कार्य करने वालों के लिए समय शुभ है। पत्रकारिता एवं लेखन से जुड़े लोगों को भी विशेष लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपके प्रेम संबंधों पर परिजनों की मुहर लग सकती है। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताएंगे।

शुभ अंक -7
शुभ रंग – गेरूआ
सफलता का सूत्र – जल्दबाजी न करें।
उपाय – गुड़ एवं चने का दान करें। ‘ॐ रां रामाय नमः’मंत्र जपें।

मकर
मकर राशि वालों को इस सप्ताह बहुत ज्यादा धैर्य की जरूरत रहेगी। किसी भी निर्णय को जल्दी या फिर आवेश में आकर न लें। किसी बड़ी योजना में धन निवेश करने से पहले बड़ों की सलाह लेना न भूलें। साथ ही अपनी योजनाओं को दूसरों को बताने से बचें। मित्रों पर विश्वास करने से आपके परिवार में विवाद बढ़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। एक से अधिक प्रेम संबंध रखने से बचें। जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें। सेहत का ख्याल रखें। पेट संबंधी बीमारी उभर सकती है।

शुभ अंक -2
शुभ रंग – भूरा
सफलता का सूत्र – मनमानी के बजाय संयम से काम लें।
उपाय – तिल एवं तेल का दान करें। ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’मंत्र जपें।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह धन हाथ दबाकर खर्च करने की जरूरत है, अन्यथा कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी लीडरशिप को लेकर किसी तरह की कमी न आने दें। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां और काम का बोझ बढ़ेगा। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। इस सप्ताह सेहत और प्रेम संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बनी रहेगी। अनावश्यक देनदारी या अत्यधिक खर्चों से मन परेशान रहेगा। पत्नी के की सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

शुभ अंक -7
शुभ रंग – फिरोजी
सफलता का सूत्र – सकारात्मक रूख रखें।
उपाय – छायादान करें। श्री बजरंगबाण का पाठ करें।

मीन
मीन राशि के जातकों की सप्ताह की शुरुआत में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा लाभदायक साबित होगी। करिअर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपके श्रम का न सिर्फ सम्मान होगा बल्कि लाभ भी मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद मिल सकता है। सप्ताह के अंत में परिजनों के साथ हंसी खुशी समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। मित्रता प्रेम संबंधों में बदल सकती है। प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ अंक -2
शुभ रंग – नीला
सफलता का सूत्र – हड़बड़ी से बचें।
उपाय -गुरुजनों की सेवा करें। ‘ॐ नमो नारायणाय’मंत्र जपें।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button