मोदी ने मुस्लिम विरोधी योगी को बनाया सीएम : अमेरिकी अखबार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद नए मुख्यमंत्री देश में ही नहीं विदेशों में भी चर्चा में है. दरअसल, अमेरिका अखबार ‘न्यूयार्क टाइम्स’ के संपादकीय में आदित्यनाथ योगी को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद की आलोचना करने पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है.
संपादकीय कहता है, यह कदम धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए चौंकाने वाली झिड़की है, यह एक संकेत है कि 2019 के राष्ट्रीय चुनाव से पहले राजनीतिक गुणा-भाग से मोदी की भारतीय जनता पार्टी को विश्वास हो चला कि एक धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र को हिंदू राष्ट्र में बदलने के उसके पुराने सपने को साकार करने के रास्ते में कोई रुकावट नहीं है.
न्यूयार्क टाइम्स ने कहा कि इस तरह की चीज लिखने से अखबार की समझ पर सवाल उठता है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बाग्ले ने कहा, सभी संपादकीय या विचार विषयपरक होता है. यह मामला भी ऐसा ही है. वास्तविक लोकतांत्रिक तरीकों के फैसले पर संदेह करने की समझ से सवाल उठता है.





