दिल्ली डेयरडेविल्स को लगा करारा झटका, अब ये बड़ा खिलाड़ी भी हुआ बाहर

 आईपीएल-10 से ठीक पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। पहले दक्षिण अफ्रीकी हरफनमौला खिलाड़ी जेपी डुमिनी ने आईपीएल के दसवें सत्र से अपना नाम वापस ले लिया था।

यह भी पढ़े : इस शख्स ने की कोहली की बेइज्जती, कहा उसे ‘SORRY’ की स्पेलिंग भी नहीं आती

 दिल्ली डेयरडेविल्स को लगा करारा झटका, अब ये बड़ा खिलाड़ी भी हुआ बाहर

 

अब उनके हमवतन विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी’कॉक इंजर्ड होने के चलते आईपीएल 2017 से बाहर हो गए हैं। वेबसाइट ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, डी’कॉक को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में चोट लगी थी।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अनुसार, क्विंटन को ठीक होने के लिए कम से कम चार सप्ताह का समय लगेगा और इस कारण बोर्ड ने उन्हें आईपीएल-10 में शामिल न होने का सुझाव दिया है।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा, ‘यह एक बड़ा खेल है और क्विंटन एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें हटाया नहीं जा सकता। मैं तो हमेशा उन्हें अपनी टीम में रखना चाहता हूं। काफी समय से उनकी उंगली में समस्या थी। इस कारण उन्हें विकेटकीपिंग के दौरान कई बार गेंद को पकड़ने में परेशानी आई है। न्यूजीलैंड के ठंडे मौसम के कारण हो सकता है कि उनकी उंगली की समस्या और बढ़ गई हो।’

Back to top button