Twitter यूजर्स के लिए बुरी खबर, 20 जनवरी से न करें ये काम वरना…

Twitter India की तरफ से ऐलान किया गया है कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter की नई वेरिफिकेशन पॉलिसी को 20 जनवरी से लागू किया जा रहा है। ऐसे में 20 जनवरी से Twitter इस्तेमाल करते समय यूजर को सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि Twitter की पॉलिसी के उल्लंघन पर ऑटोमेटिकली वेरिफिकेशन बैज यानी ब्लू टिक मार्क हटा दिया जाएगा। Twitter ने अपने ब्लॉग में कहा है कि जो Twitter अकाउंट एक्टिव नही है या फिर उनकी डिटेल अधूरी है, उन अकाउंट से वेरिफिकेशन बैज हटा दिया जाएगा। मतलब जिन्होंने लंबे वक्त से Twitter का इस्तेमाल नही किया है या फिर उनकी डेथ हो गई है। ऐसे ट्वीटर अकाउंड के हटाया जाएगा।

Twitter यूजर न करें ये ट्वीट 

Twitter की नई पॉलिसी के तहत अगर किसी अकाउंट को नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके उसका वेरिफिकेशन हटा दिया जाएगा। मतलब यूजर को 20 जनवरी से ट्वीट करते वक्त सावधान रहना चाहिए। यूजर को 20 जनवरी से फर्जी और हिंसा फैलाने वाले और सेक्सुअल ट्वीट करने से बचना चाहिए। इसके अलावा फर्जी या फिर हिंसा फैलाने वाले और सेक्सुअल ट्वीट को रीट्वीट नही करना चाहिए। ऐसा करने पर यूजर को वेरिफिकेशन को रद्द किया जा सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button