आपके जीवन के कई गहरे राज खोलता है आपकी हथेली का रंग

रिलेशन में आने से पहले हर व्यक्ति अपने पार्टनर के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जानना चाहता है। व्यक्ति के स्वभाव को जानने के लिए उसके हथेली के रंग को भी ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। समुद्र शास्त्र के अनुसार हथेली के रंग को देखकर भी किसी इंसान के स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है।

हथेली खोलती है राज 

स्वच्छ सफेद रंग आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक भी कहा जा सकता है। ऐसे लोग आम तौर पर शांत स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग आमतौर पर अकेला में रहना पसंद करते हैं। इनमें एकाग्रता की कमी होती है।

हथेली में लाल रंग वाले क्रोधी स्वभाव, अदूरदर्शिता, अविश्वासी व सनकी होते हैं। आमतौर पर ऐसी हथेली वाले लोग बड़े काम करते हैं। इस कारण इन्हे ज्यादा शारीरिक मेहनत नहीं करना पड़ती है।

हथेली पीले रंग लिए हुए हो तो जातक में रक्त की कमी, किसी न किसी रोग से पीड़ित, मंदबुद्धि, कर्महीन, अस्वस्थ अर्थात जीवन में असफलताओं का सामना करते रहना पड़ता है ।

हथेली का रंग गुलाबी हो तो जातक स्वस्थ, प्रेम, दया, करुणा का सागर, सहृदय, शालीन, मेहनती, भावुक, उन्नतिशील, उच्च आदर्श विचार वाला, जीवन जीने की कला का गुणी होगा। ये जल्दी गुस्सा भी हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button