सिर्फ करें ये 4 सस्ते सलाद का सेवन, कम हो जाएगा आपका वज़न

जब वज़न घटाने के लिए खाद्य पदार्थों की बात आती है, तो सलाद सबसे सस्ते और अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक माने जाते हैं. सलाद की एक बड़ी ही दिलचस्प खासियत होती है कि आप इसमें आपनी भूख के अनुसार अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर सभी फलों, सब्जियों और प्रोटीन को शामिल कर सकते हैं. सलाद न सिर्फ पेट की चर्बी को कम करते हैं बल्कि मेटाबोलिज्म को बढ़ावा भी देते हैं. इतना ही नहीं, सलाद बार-बार भूख लगने की भावना को भी कम करने का काम करते हैं. आमतौर पर सलाद में इस्तेमाल होने वाले सबसे आम तत्व टमाटर, प्याज, ककड़ी, चिकन, जैतून, एवोकैडो, आदि हैं, लेकिन कई अन्य सलाद सामग्री हैं जो वज़न घटाने के लिए अत्यधिक फायदेमंद हैं. तो चलिए आपको बताते हैं 4 सस्ते और बहुत फायदेमंद सलाद के बारे में.

1. फलियां
फलियां प्रोटीन का एक प्लांट बेस्ड स्रोत होती हैं. ये फाइबर सामग्री से भरपूर होती हैं जो कैंसर और हृदय रोगों, डायबिटीज और मोटापे के जोखिम को कम करती हैं. फलियां आपके बार-बार भूख लगने की इच्छा को शांत करती हैं. फलियों को सिट्रस ड्रेसिंग, संतरा, मूली, पनीर आदि के साथ मिलाकर खाने से वज़न घटाने में जल्दी फायदा मिलता है.
2. जामुन
जामुन में पानी और फाइबर होता है जो प्रभावी रूप से आपकी भूख को कम कर सकता है और वज़न घटाने में सहायता करता है. आप इसे ग्रिल्ड चिकन और प्याज के साथ ले सकते हैं.
3. अंडे
अंडे वजन घटाने और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं. इसमें कोलीन होता है जो आपके शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट से प्रभावी रूप से लड़ता है. अंडे आपके शरीर की एंटीऑक्सीडेंट कैरोटीनॉयड को अवशोषित करने की क्षमता को बढ़ाते हैं, जो ब्रोकोली, केल, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, गाजर, शकरकंद, आदि में पाया जाता है. इसलिए आप अपने सलाद में केल, गाजर, मशरूम, जैतून का तेल, आदि के साथ अंडे को शामिल कर सकते हैं.
4. शिमला मिर्च
लाल और हरे रंग की शिमला मिर्च डिहाइड्रोकैप्सिएट और विटामिन सी से भरपूर होती हैं. ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती हैं, पेट की चर्बी को जलाती हैं और स्ट्रेस हार्मोन को नियंत्रित करती हैं. आप इसे एवोकैडो, प्याज, ब्लैक बीन्स, सिरका, आदि के साथ पेयर कर इसका सेवन कर सकते हैं





