Gold Rate Today: सोने की हाजिर कीमतों में मंगलवार को भारी गिरावट, चांदी में भी आई मंदी

नई दिल्ली। Gold Rate Today, सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने के भाव में 662 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।
इस गिरावट से सोने का भाव 50,338 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी के भाव में मंगलवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। चांदी में 1431 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है।
इस गिरावट से चांदी की कीमत 62,217 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 63,648 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।





