फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की बूट प्रिंट की एक तस्वीर हो रही तेजी से वायरल, जानें इसके पीछे का सच

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पैगंबर के कार्टून छापने के संबंध में अभिव्यक्ति के अधिकार की रक्षा का संकल्प लिया है जिसके बाद से मुस्लिम जगत में उबाल आ गया है. तुर्की की राजधानी इंस्ताबुल में एक बच्चा मैक्रों की यह तस्वीर लिए विरोध जताता हुआ.
दुनिया के सबसे लोकप्रिय मुस्लिम एथलीटों में से एक और हाल ही में रिटायरमेंट लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट चैंपियन खबीब नूरमगोमेदोव ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों को लताड़ा है.
32 वर्षीय दिग्गज एथलीट ने मैक्रोन के चेहरे पर बूट प्रिंट की एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर पर उन्होंने कड़ा कैप्शन भी दिया है जो अब वायरल हो गया है. तस्वीर पोस्ट होते ही इसपर 3.1 मिलियन लाइक्स आ गए.
खबीब ने लिखा, अल्लाह इस प्राणी के चेहरे और उसके सभी अनुयायियों को, जो बोलने की स्वतंत्रता के नारे के तहत, 1.5 अरब से अधिक मुस्लिम विश्वासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है को अगले जन्म में अपमानित जरूर करेंगे.
इमैनुएल मैक्रों ने मुस्लिम समुदाय को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि इस्लाम एक ऐसा धर्म है जिससे आज पूरी दुनिया में संकट है. उनके इस बयान के बाद दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फ्रांस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं.







