कुछ ऐसे संकेत बन सकते है आपकी बर्बादी के कारण…

वास्तु शास्त्रों के अनुसार बिल्ली एक ऐसा जानवर है जो हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले ही अवगत करा देती है। अक्सर हम बिल्ली के संकेतों को समझने में चूक कर जाते है जो हमें बड़ा नुकसान पहुंचा सकते है। बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ क्यों माना जाता है और इसके पीछे का असली कारण क्या होता है।

बिल्ली के संकेतों से जुडी बातें:

# अगर बिल्ली सोए हुए व्यक्ति का सिर चाटना शुरु कर दे तो वह सरकारी मामले में फंस सकता है या उसे नुकसान हो सकता है।

# जब बिल्ली बाईं और से रास्ता काटते हुए दाईं और जाए तो वह अशुभ होता है वहीं यह भी कहा जाता है कि अन्य स्थितियों में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं माना जाता है।

# बिल्ली का घर में आकर रोना किसी अनहोनी का संकेत होता है और अगर बिल्लियां आपस में लड़ें तो धन हानि या किसी से लड़ाई का संकेत माना गया है।

# दीपावली के दिन बिल्ली का घर आना शुभ होता है क्योंकि इस दिन घर में बिल्ली आने से पूरा साल घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button