यह हैं दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

इस दुनिया में बहुत सी ऐसी चीजें है जिन्हें आम लोगों का खरीदना बहुत मुश्किल है। लेकिन चीज की अपनी कीमत और विशेषताएं भी होती है। आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे आम के बारे में बताने जा रहे हैं आपने आम तो खूब खाए होंगे लेकिन ऐसा आम बिल्कुल भी नहीं खाया होगा जिसकी 1 किलो आम की कीमत लगभग 3-4 लाख रुपये है।

जापान के मियाजाकी प्रांत में ताईयो नो तामागो (एग ऑफ द सन) आम की एक ऐसी किस्म है, जिसे पूरे जापान में बेचा जाता है यहां हर साल सबसे पहले उगाए गए इस खास और महंगे आम की बोली लगाई जाती है। जिसमें इनके दाम आसमान छूने लगते हैं।

साल 2017 में इस आम के एक जोड़े की बोली लगाई गई थी, जिसमें यह रिकॉर्ड 3600 डॉलर यानी करीब दो लाख 72 हजार रुपये में बिकी थी। प्रत्येक आम का वजन 350 ग्राम था। महज 700 ग्राम आम की कीमत जब ढाई लाख रुपये से ज्यादा है तो एक किलो खरीदने के लिए तो तीन लाख रुपये से ज्यादा ही खर्च करने पड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button