यहाँ हो रही है सहायक अध्यापकों के पदों पर भर्ती, करे अप्लाई

गवर्मेंट स्कूलों में सहायक अध्यापक की भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर। प्राइमरी तथा अपर-प्राइमरी लेवल पर कुल 485 सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गये हैं। दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव केंद्रीय एडमिनिस्ट्रेशन के शिक्षा निदेशालय ने केंद्र सरकार से प्रायोजित योजना समग्र शिक्षा के अंतर्गत सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन के मुताबिक, निदेशालय द्वारा अधिकार क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में 485 सहायक शिक्षकों की भर्ती अल्प-कालिक संविदा के आधार पर की जाएगी। इन पोस्ट के लिए अप्लाई करने के इच्छुक कैंडिडेट्स निदेशालय के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई अधिसूचना के साथ दिये गये अप्लीकेशन फॉर्म के जरिये अप्लाई कर सकते हैं। 

महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन करने की प्रारम्भिक दिनांक: 12 अक्टूबर 2020 
आवेदन करने की अंतिम दिनांक: 2 नवंबर 2020 
  
शैक्षणिक योग्यता: 
सहायक अध्यापक – प्राइमरी स्कूल के लिए: कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण तथा एलीमेंट्री एजुकेशन में दो वर्षीय डिप्लोमा अथवा स्नातक के साथ एलीमेंट्री एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा या स्नातक के साथ बीएड डिग्री। साथ ही, सीटीईटी या किसी राज्य की टीईटी परीक्षा पास। आयु सीमा 30 साल।

सहायक अध्यापक – अपर-प्राइमरी स्कूल के लिए: स्नातक के साथ एलीमेंट्री एजुकेशन में दो वर्षीय डिप्लोमा अथवा स्नातक के साथ बीएड डिग्री। साथ-साथ सीटीईटी या किसी राज्य की टीईटी परीक्षा पास। आयु सीमा 30 वर्ष।

वेतनमान: 
सहायक शिक्षक प्राइमरी स्कूल के लिए 22 हजार रुपये प्रतिमाह और सहायक अध्यापक अपर प्राइमरी स्कूल के लिए 23 हजार रुपये प्रतिमाह का मासिक वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन:
कैंडिडेट्स आधिकारिक पोर्टल अथवा निचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में ही दिये गये अप्लीकेशन फॉर्म को पूर्ण रूप से भरकर तथा मांगे गये डॉक्यूमेंट्स को अटैच करके निदेशालय की ईमेल-आईडी [email protected] पर मेल करना होगा। 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे: https://daman.nic.in/jobs/2020/901-12-10-2020.pdf 

Back to top button