सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2021 के पैटर्न में हुए कई बदलाव, गणित में हटे…

सीबीएसई ने 10वीं वार्षिक परीक्षा 2021 के प्रश्न पत्र पैटर्न में कई बदलाव किये हैं। गणित विषय से विकल्प वाले प्रश्नों (एमसीक्यू) को हटा दिया गया है।

परीक्षार्थियों को एक अंक के सवाल का जवाब बहुत कम शब्दों में देना होगा। विज्ञान विषय में दो अंक के प्रश्नों को हटा दिया गया है। अब केवल एक, तीन और पांच अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे। सामाजिक विज्ञान में भी विकल्प वाले प्रश्नों की जगह केवल छोटे सवाल (वेरी शॉट क्वेश्चन) रहेंगे। इससे पहले बोर्ड ने 12वीं के प्रश्न पत्र पैटर्न में बदलाव किया है। यह बदलाव लॉकडाउन में छात्रों की तैयारी ठीक से नहीं होने के कारण किये गये हैं। छोटे सवाल (वेरी शॉट क्वेश्चन) की संख्या भी 20 से घटा कर 16 कर दी गयी है। विज्ञान में छह प्रश्न बढ़ाये गये हैं तो गणित में चार प्रश्न कम पूछे जाएंगे। 

10वीं और 12वीं में गणित का एक जैसा पैटर्न: पहली बार बोर्ड ने 12वीं के प्रश्न पत्र पैटर्न पर 10वीं का प्रश्न पत्र बनाया है। इससे गणित पढ़ने वाले छात्रों को प्लस टू में आसानी होगी। सेंट माइकल हाई स्कूल के गणित के शिक्षक संजय कुमार ने बताया कि पहली बार ऐसा होगा जब 10वीं के प्रश्न पत्र का पैटर्न 12वीं के जैसा रहेगा। बेसिक और स्टैंडर्ड मैथ का पैटर्न एक जैसा रहेगा। बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रश्न सारे आसान रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button