‘सिंघम’ गर्ल जल्द बनने वाली हैं दुल्हनियां, 30 अक्टूबर को रचाएंगी शादी

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ‘सिंघम’ गर्ल और साउथ सुपरस्टार काजल अग्रवाल को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक्ट्रेस अब जल्द ही रियल लाइफ में दुल्हनियां बनने की तैयारी कर रही हैं।

उनकी शादी की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद काजल ने सोशल मीडिया पर शेयर करके सबको सरप्राइज कर दिया है। काजल ने अपनी शादी का एक इनविटेशन कार्ड शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/CF_boUwHquE/?utm_source=ig_web_copy_link

यह बात तो मीडिया में कई बार सामने आई थी कि काजल के पर‍िवार वाले उनके लिए लड़का ढूंढ़ रहे थे। उन्हें लड़का मिल गया है और अब उनकी ये तलाश खत्म हो गई है।

काजल के फैंस के लिए यह खबर काफी सरप्राइज‍िंग तो है ही पर अब सबके दिल में काजल के होने वाले पति को लेकर सवाल उमड़ने शुरू हो गए हैं।

https://www.instagram.com/p/CF9irvQHIbL/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर किया है। काजल ने इस पोस्ट में बताया है क‍ि वे बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी करने वाली हैं। साथ ही काजल ने शादी की डेट भी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि ये शादी 30 अक्टूबर को मुंबई में होगी।

पिछले साल काजल अग्रवाल ने खुलासा किया था कि वह एक ऐसे व्यक्ति से शादी करेंगी, जो फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित नहीं होगा। लक्ष्मी मांचू के चैट शो ‘फीट अप विद द स्टार्स तेलुगु’ पर काजल ने यह भी साझा किया था कि वह 2020 में घर बसाने की योजना बना रही हैं।

अपने आइडल मैन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी बहुत सारी चीजें हैं, लेकिन सबसे अधिक उस इंसान को अधिकारवादी, देखभाल करने वाला और आध्यात्मिक होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button