सीएम योगी फिल्म सिटी को लेकर मंगलवार को करेंगे अहम बैठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने की घोषणा के बाद इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की कवायद तेजी से शुरू हो गई है। गौतमबुद्ध नगर जिले में फिल्म सिटी बनाने के लिए एक ओर जहां ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी ने अपने प्रस्ताव भेजे हैं। वहीं दूसरी ओर राजधानी में मंगलवार को दोपहर 12 बजे इस मुद्दे पर एक अहम बैठक होगी।
ये भी पढ़ें- धौलपुर रेलवे स्टेशन पर सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
इस बैठक सीएम योगी फिल्म और टीवी जगत के चर्चित चेहरों के साथ अपने आवास पर बैठक करेंगे। इसमें फिल्म मेकिंग से जुड़े तमाम निर्माता, निर्देशक और कलाकार हिस्सा लेंगे। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि फिल्म सिटी निर्माण की घोषणा के बाद पहली बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद होने वाली कैबिनेट बैठक में फिल्म सिटी के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी।
प्रदेश में फिल्म सिटी परियोजना के लिए 1000 एकड़ जमीन की पहचान कर ली गई है। अब मुख्यमंत्री की मंगलवार को होने वाली इससे सम्बन्धित बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे के सीईओ भी उपस्थित रहेंगे।
ये भी पढ़ें- आजमगढ़: क्रैश होकर खेत में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, प्रशिक्षु पायलट की मौत
फिल्म नगरी महाराष्ट्र में मचे बवाल के बीच इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा दांव माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश यह जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार है। हम एक उम्दा फिल्म सिटी तैयार करेंगे।
सीएम योगी की फिल्म सिटी बनाने की घोषणा के बाद बॉलीवुड के कई चर्चित नाम इसका समर्थन कर आगे आ रहे हैं। चर्चित फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले मधुर भंडारकर ने मुख्यमंत्री से यूपी में फिल्म सिटी सहित, प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग व अन्य मुद्दों को लेकर भी चर्चा की और अपने सुझावों से उन्हें अवगत कराया।
The post सीएम योगी फिल्म सिटी को लेकर मंगलवार को करेंगे अहम बैठक appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





