रायपुर: राज्य सरकार ने ASP-DSP स्तर के अफसरों के किये तबादले… देखें लिस्ट

रायपुर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राज्य पुलिस सेवा के तीन अफसरों के ट्रांसफर कर दिया है। एडिश्नल एसपी और डीएसपी स्तर के इन अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया गया है। सरगुजा में विशेष शाखा से एएसपी नरेंद्र वर्मा को बिलासपुर सकरी के दूसरी वाहिनी का डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- धौलपुर रेलवे स्टेशन पर सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
वहीं प्रतापपुर में एसडीओपी के पद पर तैनात राकेश पाटनवार को विशेष शाखा सरगुजा में डीएसपी बनाया गया है। वहीं रायपुर कोतवाली के सीएसपी देवचरण पटेल को रायपुर का प्रभारी जोनल पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- आजमगढ़: क्रैश होकर खेत में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, प्रशिक्षु पायलट की मौत
The post रायपुर: राज्य सरकार ने ASP-DSP स्तर के अफसरों के किये तबादले… देखें लिस्ट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





