दिल्‍ली कैपिटल्‍स को सुपर ओवर ने नहीं अंपायर ने जिताया? ये रहा सबसे बड़ा सुबूत

दुबई। आईपीएल 2020 के अभी सिर्फ दो मैच ही हुए हैं। इन दोनों मैचों में जैसा रोमांच देखने को मिला है वह शब्‍दों में बयां करना आसान नहीं है। पहला मैच जहां पांच विकेट से चेन्‍नई ने जीता तो वहीं दूसरे मुकाबले में सुपर ओवर ने पूरे मैच का नक्‍शा ही बदल कर रख दिया, और मैच हारती हुई दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई। हालांकि इसमें दिल्‍ली का थोड़ा साथ अंपायर के एक गलत फैसले ने भी दिया।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के दिए लक्ष्‍य 158 रनों का पीछा करती हुई पंजाब 157 पर ही रुक गई, और मैच टाई हो गया जिसके बाद फैसला सुपर ओवर में चला गया। दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि मयंक अग्रवाल ने 60 गेंदों में 89 रन बनाकर पंजाब को जीत के मुहाने पर तो ला खड़ा किया, लेकिन हुआ कुछ और ही। आखिरी ओवर में जब पंजाब को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी तो, स्टॉयनि‍स ने 12 रन ही बनने दिए और दो लगातार गेंदों (पांचवीं और छठी) पर क्रमशः मयंक अग्रवाल और क्रिस जॉर्डन को आउट कराया। सबसे बढ़कर जब आखिरी गेंद पर जीत के लिए एक रन चाहिए थो तो स्टॉयनि‍स ने जॉर्डन को रबाडा के हाथों लपकवाया, जिससे मैच टाई हो गया और मुकाबला सुपर ओवर तक खिंच गया।
Also Read : DC vs KXIP IPL 2020: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को सुपर ओवर में हराया
लेकिन बात यही पर खत्‍म नहीं हुई, मैच के दौरान एक विवाद भी सामने आ खड़ा हुआ। जो लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की पारी के दौरान सेकेंड लास्ट ओवर में देखने को मिला। वहीं इसके बाद सवाल उठने शुरू हो गए कि क्या मैच को सुपर ओवर में जाना चाहिए था?
दरअसल ये तब हुआ, जब 19वां ओवर फेंक रहे रबाडा की तीसरी गेंद को मयंक अग्रवाल कवर क्षेत्र में खेलकर तेजी से दो रन के लिए भागे, लेकिन एक रन ही मिला, क्योंकि पहले रन को फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने ‘शॉर्ट रन’ करार दिया। लेकिन रिप्ले ने अंपायर के इस फैसले पर सवालिया निशान खड़े कर दिए। फैंस, एक्सपर्ट्स, पूर्व क्रिकेटरों ने इस फैसले को गलत बताया।

I don’t agree with the man of the match choice . The umpire who gave this short run should have been man of the match. Short Run nahin tha. And that was the difference. #DCvKXIP pic.twitter.com/7u7KKJXCLb
— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 20, 2020

पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी इसको लेकर ट्वीट किया कि मैन ऑफ द मैच पर मैं सहमत नहीं हूं। जिस अंपायर ने यह शॉर्ट रन दिया उसे मैन ऑफ द मैच होना चाहिए था। शॉर्ट रन नहीं था। और यही अंतर था।

What abt that one short run call???? #IPL2020
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) September 20, 2020

वहीं भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी इसी तरह की अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा- उस एक शॉर्ट रन कॉल का क्या हुआ?
The post दिल्‍ली कैपिटल्‍स को सुपर ओवर ने नहीं अंपायर ने जिताया? ये रहा सबसे बड़ा सुबूत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button