पाकिस्तान पर लटकी ब्लैक लिस्ट की तलवार, फिर भी आतंकवादियों को वीआईपी ट्रीटमेंट

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दोगले चरित्र का फिर से पर्दाफाश हो गया। ऐसे समय में जब उस पर एफएटीएफ में ब्लैक लिस्टेड होने की तलवार लटक रही है तो वह कई खतरनाक आतंकवादियों जैसे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का आतंकवादी रंजीत सिंह नीता को वीआईपी ट्रीटमेंट दे रहा है।
ये भी पढ़ें- फेफड़ों के साथ दिल और दिमाग पर भी कोरोना डाल रहा है असर
अंतरराष्ट्रीय कम्युनिटी भी पाकिस्तान के इस दोहरे चरित्र से वाकिफ है कि वह आतंकवादियों पर कार्रवाई करने का दिखावा करता है लेकिन असल में वह उनको वीआईपी ट्रीटमेंट देता रहता है। इस समय पाकिस्तान 21 दुर्दांत आतंकवादियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दे रहा है।
ये भी पढ़ें- गोरखपुर में फिल्मी स्टाइल में हत्या, मां-बेटी को सरेआम गोलियों से भूना
इनमें दाऊद इब्राहिम, वाधवा सिंह चीफ ऑफ बब्बर खालसा इंटरनेशनल, इंडियन मुजाहिद्दीन चीफ रियाज भटकल, मिर्जा शताब बेग और अन्य हैं। इनमें से कई आतंकवादी भारत के मोस्ट वांटेड लिस्ट में है जिनको पाकिस्तान शरण दिए हुए हैं। पाकिस्तान इन आतंकवादियों को पैसा और हथियार मुहैया कराकर भारत के खिलाफ खड़ा करता है।
The post पाकिस्तान पर लटकी ब्लैक लिस्ट की तलवार, फिर भी आतंकवादियों को वीआईपी ट्रीटमेंट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





