नोएडा में फिल्म सिटी के लिए अरुण वीर सिंह ने लिखा पत्र, दिया जमीन का सुझाव

लखनऊ। नोएडा-ग्रेनो में फिल्म सिटी के लिए यमुना एक्सप्रेस वे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह ने पत्र लिखकर यूपी सरकार को जमीन का सुझाव दिया है। अरुण वीर सिंह ने अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं ओद्योगिक विभाग को पत्र लिखा है।
ये भी पढ़ें- फेफड़ों के साथ दिल और दिमाग पर भी कोरोना डाल रहा है असर
इस पत्र में फ़िल्म सिटी के लिए उपलब्ध भूमि की जानकारी दी है। फ़िल्म सिटी के लिए यमुना एक्सप्रेस वे ओद्योगिक विकास प्राधिकरण की जमीन देने का प्रस्ताव रखा है। सेक्टर – 21 में ओद्योगिक भूखंडों के लिए 780 एकड़, व्यावसायिक भूखंड के लिए 220 एकड़ समेत 1000 एकड़ भूमि उपलब्ध है। मैप भी संलग्न कर यमुना एक्सप्रेसवे की जमीन की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- गोरखपुर में फिल्मी स्टाइल में हत्या, मां-बेटी को सरेआम गोलियों से भूना
The post नोएडा में फिल्म सिटी के लिए अरुण वीर सिंह ने लिखा पत्र, दिया जमीन का सुझाव appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





