रामगोपाल यादव का मोदी सरकार पर हमला, बिल को बताया ‘किसानों का डेथ वारंट’

विपक्ष के विरोध के बीच रविवार को राज्यसभा में किसानों से जुड़े विधेयक पास हो गए। इससे पहले राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। इसके साथ ही कई राज्यों में किसानों का प्रदर्शन भी जारी है। वहीं कई विपक्षी राजनीतिक दल भी बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं। इसको लेकर राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कृषि बिल को ‘किसानों का डेथ वारंट’ बताया है।
ये भी पढ़ें- फेफड़ों के साथ दिल और दिमाग पर भी कोरोना डाल रहा है असर
सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि कुछ मामला तो है, जिस वजह से सत्ताधारी पार्टी किसी भी मुद्दे पर बहस नहीं करना चाहती। अगर आप देश के 60 फीसदी से ज्यादा लोगों को रोजीरोटी देने वाले सेक्टर को लेकर बिल लाएं, तो विपक्ष और किसान संगठनों से जरूर बात करें। आपने किसी से बात नहीं की, सिर्फ उनसे बात की जो आपके अपने हैं। इस बिल को लेकर कम से कम किसान संगठनों से तो बात करनी थी। उन्होंने पूछा कि आखिर क्या मजबूरी है जो सरकार चर्चा से भाग रही है।
ये भी पढ़ें- गोरखपुर में फिल्मी स्टाइल में हत्या, मां-बेटी को सरेआम गोलियों से भूना
जानिए क्या हैं कृषि बिल?
1. उपज व्यापार और वाणिज्य संवर्धन-सुविधा बिल-2020
किसानों को मंडी से बाहर कहीं भी उपज बेचने का अधिकार होगा
2. आवश्यक वस्तु संशोधन बिल -2020
अनाज समेत कई वस्तुओं को आवश्यक वस्तु की लिस्ट से बाहर करने का प्रावधान
प्राइवेट इन्वेस्टर्स को व्यापार करने में आसानी, सरकारी हस्तक्षेप से मिलेगी मुक्ति
3. सशक्तिकरण और संरक्षण समझौता बिल-2020
आर्थिक लाभ कमाने में बिचौलिए की भूमिका खत्म होगी
राज्यसभा से पास हुए दो बिल
विपक्ष के हंगामे के बीच रविवार को कृषि से संबंधित दो बिल राज्यसभा से पास हो गए। पहला बिल है कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020 और तो दूसरा बिल कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक।
The post रामगोपाल यादव का मोदी सरकार पर हमला, बिल को बताया ‘किसानों का डेथ वारंट’ appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





