अनुच्छेद-370 हटने के बाद किसी भी कश्मीरी हिन्दू ने कश्मीर से नहीं किया पलायन

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 और 35-ए हटाए जाने के बाद से किसी भी कश्मीरी हिन्दू परिवार ने राज्य से पलायन नहीं किया है। राज्य में अब तक 16 लाख, 79 हजार 520 लोगों को निवास सम्बन्धी प्रमाणपत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट) जारी किए जा चुके हैं। जिन लोगों को यह प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं, उनमें कश्मीरी पंडित भी शामिल हैं।
लोकसभा में गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक कुल 21 लाख 13 हजार 879 व्यक्तियों ने राज्य में निवास सम्बन्धी प्रमाणपत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट) के लिए आवेदन किया है। आवेदन के साथ निर्धारित दस्तावेजों को संलग्न नहीं करने के लिए अब तक कुल 01 लाख 21 हजार 630 आवेदन खारिज कर दिए गए हैं।
रेड्डी ने पाकिस्तान से आए शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए सरकार की और से उठाये गए कदमों की भी जानकारी दी।
The post अनुच्छेद-370 हटने के बाद किसी भी कश्मीरी हिन्दू ने कश्मीर से नहीं किया पलायन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





