दिल्ली : पॉस्को में गिरफ्तार व्यक्ति ने हिरासत में लगाई फांसी, थाने में हड़कंप

नई दिल्ली। दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में यौन शोषण मामले में पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार 38 वर्षीय एक व्यक्ति पुलिस हिरासत में फांसी के फंदे से झूलता मिला। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने बेडशीट के सहारे फांसी लगा ली।
ये भी पढ़ें- गोरखपुर में फिल्मी स्टाइल में हत्या, मां-बेटी को सरेआम गोलियों से भूना
पुलिस ने रविवार को कहा, “आरोपी धर्मेद्र को शनिवार को स्वरूप नगर पुलिस स्टेशन ने यौन शोषण मामले में हिरासत में लिया था। बाद में उसे समयपुर बादली पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां वह फांसी के फंदे पर लटका मिला।” पुलिस के अनुसार, धर्मेद्र हत्या के आरोप में जेल में बंद था, लेकिन मार्च से पैरोल पर बाहर था। कोरोनोवायरस महामारी के कारण उसका पैरोल और आगे तक बढ़ा दिया गया था।
ये भी पढ़ें- फेफड़ों के साथ दिल और दिमाग पर भी कोरोना डाल रहा है असर
The post दिल्ली : पॉस्को में गिरफ्तार व्यक्ति ने हिरासत में लगाई फांसी, थाने में हड़कंप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button