IPL 2020: कोरोना काल में बदल गया आईपीएल सट्टा बाजार, ऐसे लगाए जा रहे पैसे

आईपीएल 2020 का आगाज हो चुका है। अबूधाबी में आईपीएल के आगाज के साथ ही सट्टा बाजार सक्रिय हो उठा है। कोरोना के कारण बाजार में कैश फ्लो की कमी के बावजूद सटोरियों की निगाहें उम्मीद से भरी हुई हैं। इस बार सटोरियों की ज्यादा जोर डिजिटली लेन-देन पर है। एप के माध्यम से मुंबई, नागपुर से ऑनलाइन दावं लगा रहे बुकी गुगल-पे समेत दूसरे डिजिटम माध्यम से पेमेंट लेने पर जोर दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- फेफड़ों के साथ दिल और दिमाग पर भी कोरोना डाल रहा है असर
अपराधियों की संलिप्तता
कोरोना काल में आईपीएल में सट्टेबाजी का बाजार अभी भले ही फीका है लेकिन यदि उसपर अभी से लगाम नहीं कसा गया तो आने वाले दिनों में स्थिति विकट हो जाएगी। पिछले दिनों शहर में सट्टेबाजी को लेकर की गयी फायरिंग और अन्य आपराधिक वारदातों ने यह साबित कर दिया है कि अब शहर के सटोरियों ने आपराधिक गिरोह को अपने साथ ले लिया है। शहर में पहले भी क्रिकेट सट्टेबाजी में पैसों की वसूली के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है।
ये भी पढ़ें- गोरखपुर में फिल्मी स्टाइल में हत्या, मां-बेटी को सरेआम गोलियों से भूना
पुलिस ने गठित की टीम
जमशेदपुर के राजीव रंजन सिंह, डीआईजी का कहना है कि पहले भी पुलिस ने कार्रवाई की है। परवेज सहित अन्य कई सटोरी पकड़े गए हैं। कोल्हान के तीनों जिलों में आईपीएल क्रिकेट में सट्टेबाजी को लेकर पुलिस टीम का गठन किया गया है और उसमें कार्रवाई की जा रही है।
The post IPL 2020: कोरोना काल में बदल गया आईपीएल सट्टा बाजार, ऐसे लगाए जा रहे पैसे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button