गोरखपुर में फिल्मी स्टाइल में हत्या, मां-बेटी को सरेआम गोलियों से भूना

गोरखपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर इलाके का है। जहां रविवार की दोपहर फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार बदमाशों ने मां-बेटी को सरेआम गोलियों से भून दिया। जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी गम्भीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार बशारतपुर क्रिश्चयन कालोनी की रहने वाली 43 वर्षीय डेविना मेजर रविवार की दोपहर में 18 वर्षीय बेटी डेल्फिना के साथ स्कूटी से अपने मायके जा रहीं थीं। उनका मायका भी उसी कालोनी में स्थिति है। मां-बेटी घर से कुछ ही दूर आगे राजीवनगर के आशियाना मोड़ पर पहुंची थीं कि तभी एक बाइक पर सवाल दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया। दोनों बदमाश हेल्मेट पहने हुए थे।
ये भी पढ़ें- फेफड़ों के साथ दिल और दिमाग पर भी कोरोना डाल रहा है असर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश जैसे पीछे से मां बेटी की स्कूटी के समानान्तर अपनी बाइक से पहुंचे बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने गोली चला दी। स्कूटी सहित मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ीं। लेकिन बदमाश रुके नहीं। पहली गोली के बाद उन्होंने दूसरी गोली डेल्फिना को लक्ष्य करके चलाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक-एक कर कुल पांच गोलियां बदमाशों ने मां-बेटी को मारी। दोनों को मरा जान बदमाश फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोलियों की आवाज सुनकर पुलिसवाले भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में मां-बेटी को मेडिकल कालेज पहुंचाया। मेडिकल कालेज में डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है।
The post गोरखपुर में फिल्मी स्टाइल में हत्या, मां-बेटी को सरेआम गोलियों से भूना appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





