संसद से कृषि बिल पास होते ही बोले सीएम योगी, कह दी ये सबसे बड़ी बात

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी ने संसद में पास किए गये कृषि सुधार के दो विधेयकों का स्वागत करते हुए इन विधेयकों को देश के कृषि क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाने वाला बताते हुए कहा है कि इन विधेयकों के विरोध में कुछ राजनीतिक दलों द्वारा की जा रही टिप्पणियां किसानों को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह किसी के बहकावे में न आएं।
Also Read : सीएम योगी का बड़ा ऐलान, यूपी में अब 54 हजार शिक्षकों का होगा तबादला
सीएम योगी ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोगों को किसानों की उन्नति रास नहीं आती। यह वही लोग हैं जिन्होंने बीते छह-सात दशकों तक किसानों को महज वोट बैंक समझा। रविवार को संसद में कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020 तथा कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020 पारित किए है।
Also Read : DC vs KXIP IPL Dream11 Team Prediction : यहां देखिए फैंटेसी क्रिकेट टिप्स और प्लेइंग इलेवन अपडेट
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विधेयकों में प्रधानमंत्री के संकल्पों का प्रतिबिंब देखा जा सकता है। यह दोनों विधेयक पूरी तरह से खेती और किसानों के हित में और उनकी आय में कई गुना वृद्धि करने वाली सिद्ध होंगे। योगी ने कहा कि अब किसानों को कानूनी बंधनों से आजादी मिलेगी, कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन आएगा, खेती-किसानी में निजी निवेश होने से तेज विकास होगा तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
Also Read : IPL 2020 DC vs KXIP : इस प्‍लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें, जानिए पिच रिपोर्ट
कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होने से देश की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक-2020 कृषि उपज के कुशल, पारदर्शी और बाधारहित अंतर-राज्य और राज्य के भीतर व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देगा। इससे किसानों को बिक्री और खरीद के लिए विकल्प चुनने की आजादी मिलेगी।
The post संसद से कृषि बिल पास होते ही बोले सीएम योगी, कह दी ये सबसे बड़ी बात appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button