छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने कोरोना के शुरुआती लक्षण नज़र आने पर टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका निवेदन है कि विगत दिनों जो भी लोग उनके संपर्क में आये हैं वह आइसोलेशन में रहें एवं अपना कोविड-19 टेस्ट जरूर कराएं।
वहीं इससे पहले उनकी पत्नी वीणा सिंह भी कोरोना पॉजेटिव आयी थी, हालांकि अब वो स्वस्थ्य होकर घर लौट चुकी है। उस समय छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम ने ट्वीट कर कहा था कि मेरी धर्मपत्नी वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं। साथ ही मैं व मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी आइसोलेशन में रहकर जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है जो भी हमारे संपर्क में आया हो वो भी आइसोलेट रहकर जांच कराएं।
The post छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





