मालदीव में भारत के ख़िलाफ़ आंदोलन

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क। मालदीव में भारत के खिलाफ कुछ हफ़्तों से आंदोलन चलाया जा रहा है। आंदोलनकारी मालदीव से भारतीय सैनिकों को हटाने की मांग कर रहे हैं। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला ने कहा है कि जो लोग मज़बूत होते द्विपक्षीय रिश्तों को पचा नहीं पा रहे हैं, वो इस तरह के कदम उठा रहे हैं। वहीँ मालदीव की संसद के स्पीकर और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद ने कहा है कि भारत विरोधी आंदोलन आईएसआईएस सेल द्वारा संचालित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है मालदीव की मुख्य विपक्षी पार्टी प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव्स-पीपल्स नेशनल कांग्रेस (पीपीएम-पीएनसी) भारत विरोधी अभियान को हवा दे रही है। पीपीएम-पीएनसी का कहना है कि भारतीय सैनिकों की मौजूदगी मालदीव की संप्रभुता के ख़िलाफ़ है। गत दिनों युवाओं के एक समूह की ओर से किए गए एक विरोध-प्रदर्शन के बाद पीपीएम-पीएनसी ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की थी।
मालदीव में ऐसी भारतीय सेना के पहुँचने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। बताते चलें कि मालदीव में पहले से ही अतिरिक्त भारतीय अफ़सर मौजूद हैं, जो भारतीय सेना की ओर से मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स को उपहार में दिए गए हेलिकॉप्टर ऑपरेट कर रहे हैं। हालांकि डिफेंस फोर्स के प्रमुख मेजर जनरल अब्दुल्ला शमाल ने मालदीव में विदेशी सुरक्षाबालों की मौजूदगी से इंकार किया है।
The post मालदीव में भारत के ख़िलाफ़ आंदोलन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





