PM Modi Birthday: हाथ में झाड़ू लिए सड़क साफ करते दिखे बीजेपी कार्यकर्ता

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन शहर में जगह-जगह मनाया जा रहा है। गरीबों को फल और मिठाई बांटी जा रही है। जन्मदिन को लेकर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के दौरान बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने 70 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। शहर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता सफाई करते दिखे।
ये भी पढ़ें- ‘सैमसंग डेज’ सेल: Samsung galaxy note 20 पर धांसू ऑफर, मिलेगी इतने तक की छूट
इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष में भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे ‘सेवा सप्ताह’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को लखनऊ  में जानकीपुरम में इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से गौशाला तक सफाई अभियान चलाया गया जिसमें विधायक नीरज बोरा और मंडल अध्यक्ष  राकेश पांडे अलीगंज पार्षद पृथ्वी गुप्ता व राजीव मेहरोत्रा, संजय शुक्ला , निशित खरे,मयंक मिश्रा व सर्वेश सिंह व समस्त सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्षों ने सेवा दान दिया।

ये भी पढ़ें- सुशांत केस: NCB की मुंबई में ताबड़तोड़ छापेमारी, ड्रग्स मामले में हो सकता है बड़ा खुलासा?
बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस बार 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कोई भव्य आयोजन नहीं होगा। इसको लेकर भाजपा 14 सितंबर से सेवा सप्ताह का आयोजन किया है। इसके साथ ही पार्टी 14 से 20 सितंबर से पीएम  मोदी के 70वें जन्मदिन पर सेवा के विभिन्न कार्यों के माध्यम से जनमानस के बीच पहुंचेगी। पार्टी सेवा कार्यों के माध्यम से रक्तदान, प्लाज्मा डोनेशन, दिव्यांग उपकरण वितरण, गांवों में स्वच्छता अभियान, फल वितरण और वर्चुअल प्लेटफॅार्म पर कॉन्फ्रेंस से पीएम मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करेगी।
The post PM Modi Birthday: हाथ में झाड़ू लिए सड़क साफ करते दिखे बीजेपी कार्यकर्ता appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button