जानिए कब से दोबारा चालू होंगी लोकल ट्रेनें? रेलवे बोर्ड के चेयरमेन ने दी जानकारी

कोरोना महामारी के चलते सभी लोकल ट्रेनें बंद पड़ी हैं। इस बीच लोकल ट्रेनों को शुरू किया जा सकता है, बशर्तें राज्य सरकारें इसके लिए तैयार हों। रेलवे बोर्ड के चेयरमेन वाई.के. यादव ने नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत के साथ गुरुवार को कहा कि मुंबई की लोकल ट्रेनों के अलावा, जो केवल आवश्यक कर्मचारियों को ढो कर रही हैं, उपनगरीय रेलवे सेवाओं को अनलॉक 4 में भी निलंबित रखा दिया गया है।
ये भी पढ़ें- ‘सैमसंग डेज’ सेल: Samsung galaxy note 20 पर धांसू ऑफर, मिलेगी इतने तक की छूट
वाई.के. यादव ने कहा, “हम उपनगरीय रेल सेवाओं को फिर से शुरू करने पर विचार करेंगे अगर वे इस बारे में हमसे संपर्क करेंगे।” उन्होंने कहा- “हमें कोविड-19 के फैलने को कम करना होगा। एक बार जैसे ही राज्य सरकारें हमसे कहती है, उसके बाद हम सेवाओं को शुरू करने पर काम करेंगे।”
मुंबई के वकीलों को भी मुंबई लोकल ट्रेनों में चढ़ने की इजाजत दे दी गई है। पहले इसकी इजाजत आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों के लिए ही थी। यह सुविधा 18 सितंबर से 7 अक्टूबर तक रहेगी।
इधर, पश्चिम रेलवे ने गुजरात के अहमदाबाद से तीन जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने गुरुवार को यहां बताया कि पश्चिम रेलवे द्वारा 21 सितम्बर से पांच जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेनें अधिसूचित समय पर हमसफर टाइप रेकों के साथ चलेंगी और पूरी तरह से आरक्षित होंगी।
ये भी पढ़ें- सुशांत केस: NCB की मुंबई में ताबड़तोड़ छापेमारी, ड्रग्स मामले में हो सकता है बड़ा खुलासा?
इन पांच जोड़ी ट्रेनों में से तीन अहमदाबाद से और एक -एक बांद्रा टर्मिनस और सूरत से चलेंगी। इन ट्रेनों में अहमदाबाद- दरभंगा, अहमदाबाद- दिल्ली, अहमदाबाद- पटना, बांद्रा टर्मिनस- अमृतसर और सूरत- छपरा विशेष ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें हमसफर रेक के साथ चलेंगी और इनमें हमसफर ट्रेनों का प्रभार लागू होगा। क्लोन स्पेशल ट्रेनें उन विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी जो पहले से ही परिचालन में हैं।
The post जानिए कब से दोबारा चालू होंगी लोकल ट्रेनें? रेलवे बोर्ड के चेयरमेन ने दी जानकारी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button