दिग्विजय के भाई की कांग्रेस को नसीहत, ड्रग माफिया पर चुप्पी पार्टी को बदनाम करेगी
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस की ड्रग माफिया के मुददे पर चुप्पी साधने पर सवाल उठाए और पार्टी को ही नसीहत दे डाली है।
दिग्विजय सिंह के भाई विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस पार्टी को ड्रग माफिया के खिलाफ खुल कर बोलना चाहिए। इस मुद्दे को घोषणा पत्र में भी हमने बहुत विचार-विमर्श के बाद शामिल किया था। हमारी चुप्पी हमें बदनाम करेगी।
लक्ष्मण सिंह अपनी बेवाक बयानबाजी के लिए हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। जब राज्य में कमल नाथ सरकार थी, तब भी उन्होंने अपने बयानों से सरकार की मुसीबतें बढ़ाने का काम किया था। अब उन्होंने ड्रग माफिया के मसले पर कांग्रेस को खुलकर बात करने की सलाह दी है। कांग्रेस ने विधानसभा के चुनाव के घोषणा पत्र में ड्रग्स के मामले को शामिल किया था।
The post दिग्विजय के भाई की कांग्रेस को नसीहत, ड्रग माफिया पर चुप्पी पार्टी को बदनाम करेगी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





