लखनऊ: पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिला मोर्चा ने वितरित किए वाटर कूलर

 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70वां जन्मदिन आज सेवा बस्ती डूडा कालोनी हनुमानपुरम इंदिरा नगर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनीता बंसल ने पीएम मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा की बहनों के साथ वहां जाकर महिलाओं व बच्चों को फल वितरित किया। साथ ही सेवा बस्ती डूडा कालोनी में स्वच्छ पेयजल की अनुपलब्धता को देखते हुए कालोनी के लोगों व आम जनमानस के लिए वॉटर कूलर (ब्लू स्टार) RO सहित भेंट किया।

ये भी पढ़ें- ‘सैमसंग डेज’ सेल: Samsung galaxy note 20 पर धांसू ऑफर, मिलेगी इतने तक की छूट
सभी को निरंतर स्वच्छ व निर्मल जल उपलब्ध होता रहे। सेवा बस्ती के लोगों ने इसके लिए अपार खुशी व्यक्त करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।  इसके साथ ही सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु व सदा स्वस्थ रहने की प्रार्थना की। इस अवसर पर लखनऊ महानगर मंत्री मधुबाला त्रिपाठी,महिला मोर्चा की नगर उपाध्यक्ष सीता नेगी व कोशाध्यक्ष दीप्ती मूलचंदानी उपस्थित रहीं।
ये भी पढ़ें- सुशांत केस: NCB की मुंबई में ताबड़तोड़ छापेमारी, ड्रग्स मामले में हो सकता है बड़ा खुलासा?
The post लखनऊ: पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिला मोर्चा ने वितरित किए वाटर कूलर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button