यूपी: कुशीनगर में हत्या के आरोपी को भीड़ ने पीट पीट कर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक शिक्षक की हत्या के आरोपी को भीड़ ने पुलिस के सामने पीट पीट कर मार डाला। हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस की हिरासत से आरोपी को खींचकर उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के सामने ही आरोपी की डंटों, ईंट और पत्थरों से पीट-पीटकर मारा गया लेकिन पुलिस मूक-दर्शक बनी रही।
ये भी पढ़ें- मंडियों में दोहरी शुल्क व्यवस्था लागू होने से व्यापारी परेशान, नही सुन रही सरकार
जानकारी के अनुसार कुशीनगर के रामपुर बंगला इलाके के एक टीचर सुधीर सिंह की उनके घर में हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला भीड़ जमा होने पर आत्मसमर्पण करना चाहता था। लेकिन वहां मौजूद ग्रामीण गुस्से में बेकाबू थे और पुलिस के सामने ही युवक पर टूट पड़े। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह आरोपी को बचाने में नाकामयाब रहे।
The post यूपी: कुशीनगर में हत्या के आरोपी को भीड़ ने पीट पीट कर उतारा मौत के घाट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button