अवधपुरी ममपुरी सुहावन -3 : तमाम शहरो को पीछे छोड़ देगी रामलला की नगरी

अब दो तरह की अयोध्या देखने को मिलेगी
बृजेश शुक्ला
वो दिन भी याद आ रहे है, जब राम जन्म भूमि मुद्दे को कवर करने के लिए अयोध्या जाता था। विश्राम की जगह अयोध्या की जगह फैजाबाद मे ही मिलती थी, लेकिन समय ऐसे ही बदलता है। राम जन्म भूमि आंदोलन ने अयोध्या के पर्यारण व व्यापार को गहरा धक्का लगा था। अयोध्या नगरी ऊसर हो गई थी, लेकिन अब उसी अयोध्या मे राम की कृपा बरसनी शुर हुई है।

अब अयोध्या मे तमाम बरही संभावनाओं को देखते हुए बडे-बडे उद्योपतियों की नजर इस तीर्थ नगरी पर है। इस पवित्र नगरी मे फाइव सटार होटल भी होगे और सामान्य भी। जिस तरह से अयोध्या को विभिन्न मार्गों से जोडा जा रहा है उससे तो यही लग रहा है की कही फैजाबाद इसका उपनगर ना बन जाए। नया घाट से राम जन्म भूमि के पीछे दो राही कुंआ तक ऐसे हैरिटेज जोन बनाने की तैयारी की जा रही है जो पूरी दुनिया को आकर्षित कर सके।
देश के तमाम उद्योगपति इस नगरी की ओर नजर गडाए हुए है। ताकि इसकी असीम संभावनाओ से क्या फायदा उठाया जा सकता है। एक आकलन के अनुसार लगभग 5 करोड। तीर्थयात्री हर साल अयोध्या आएंगे। इसी के कारण अयोध्या मे लगभग 25 होटल बनाने के प्रस्ताव अब तक आ चुके है इनमे से पांच होटल फाइव सटार, 10 थी सटार और 10 सामानय बजट वाले है।
सूत्रों के अनुसार कई होटल उद्योग समूह उस प्रतिस्पर्धा मे और भी कुदेगे। इसका सर्वाधिक लाभ गोंडा के कटरा केत और बस्ती जिले को भी मिलेगा। सरयू नदी के दूसरे किनारे जो गोंडा, बस्ती तक है, वहां पर होटल निर्माण हो सकते हैं अयोध्या दो तरह की होगी एक वह अयोध्या जो अपनी प्राचीनता समेटे हुए है और दूसरी वह जो प्राचीनताके साथ अत्याधुनिक भी होगी।
सरयू नदी के तट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगो का विशवास है कि सरयू मे कैलाश मानसरोवर का जल आता है। वैसे भी इसका उदम स्थल तिब्बत से है। सरयू नदी का जिक्र ऋग्वेद मे किया गया है। पुराणो मे इसका वर्णन है। महाकवि कालिदास ने इसका वर्णन किया है। भगवान राम ने कहा था कि जन्म भूमि मे पूरी सुहावनी, उत्तर दिशि बह सरयू पावनी। इसीलिए सरयू के नया घाट से शुरू होकर राम जन्म भूमि जिस तरह के विकास की तैयारी है, उसमे अयोध्या की प्राचीनता को समेटते हुए विशाल रोड,तीर्थयात्रियों का ध्यान रखते हुए तमाम सुविधायें देने की तैयारी है। नया घाट में भगवान राम की विशाल प्रतिमा के दर्शन के साथ पर्यटकों की यात्रा गुफ़्तार घाट की तरफ बढेगी। फिर यह विशाल रोड के साथ राम जन्म भूमि के पीछे दो राही कुएं के पास जाकर उतरेगा।
The post अवधपुरी ममपुरी सुहावन -3 : तमाम शहरो को पीछे छोड़ देगी रामलला की नगरी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button