PUBG नहीं खेल पाने के चलते मायूस छात्र ने की खुदकुशी

भारत सरकार ने चाइनीज ऐप PUBG समेत 118 ऐप पर बैन लगा दिया है। इस बीच पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में ऑनलाइन गेम PUBG नहीं खेल पाने की वजह से 21 वर्षीय छात्र ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने रविवार को बताया कि आईटीआई छात्र प्रीतम हलदर ने चकदाह थाना-क्षेत्र के पुरबा लालपुर में स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली।
ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस कंगना रनौत को सुरक्षा मुहैया करवाएगी हिमाचल सरकार
उसकी मां रत्ना ने बताया कि मैं उसे दोपहर के भोजन के लिए बुलाने गई तो उसका कमरा अंदर से बंद था। बार-बार दस्तक देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया तो मैंने पड़ोसियों को बुलाया। वे दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो पाया कि वह पंखे से लटका हुआ है।’
ये भी पढ़ें- गायत्री प्रजापति मामले में एक और गिरफ्तारी, 2019 में दर्ज हुई थी दूसरी FIR
पुलिस ने कहा कि उसने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। रत्ना ने दावा किया कि उनका बेटा पबजी नहीं खेल पाने की वजह से मायूस था। पुलिस ने बताया कि परिवार से बात करने के बाद उन्हें लगता है कि प्रीतम ने मोबाइल गेम नहीं खेल पाने की वजह से अपनी जान दी है।
गौरतलब है कि सरकार ने बुधवार को पबजी समेत चीन की 118 ऐप को प्रतिबंधित कर दिया था। पिछले कुछ समय में कई राज्यों में पबजी गेम की लत या इसके टास्क को पूरा करने के जुनून में 18 से ज्यादा युवा जान गंवा चुके हैं।
The post PUBG नहीं खेल पाने के चलते मायूस छात्र ने की खुदकुशी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button