एनसीबी दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती, पूछताछ के लिए भेजा गया था समन

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मामले में मिले ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने आज पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती को समन भेजा था, जिसके बाद रिया अब एनसीबी दफ्तर में पहुंच गई हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को 9 सितंबर तक के लिए एनसीबी की रिमांड में भेजा जा चुका है।
Also Read : सुशांत सिंह राजपूत ने मौत से एक दिन पहले अपने कुत्तों के लिए भेजे थे रुपए
वहीं दूसरी तरफ शनिवार को सुशांत के निजी सहायक दीपेश सावंत को भी एनसीबी ने अरेस्ट कर लिया था। आज उनकी कोर्ट में पेशी होगी। इसके साथ ही शनिवार को सुशांत की बहन मीतू सिंह सीबीआई की टीम, एम्स की टीम के साथ सुशांत के घर पहुंची थीं। जहां सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और केशव को भी लाया गया।
Also Read : एनसीबी ने दीपेश सावंत को किया गिरफ्तार, शोविक- सैमुएल ने पूछताछ में लिया था नाम
सुशांत के घर पर एक बार फिर क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया। सीबीआई ने सुशांत की बहन मीतू, दोस्त महेश शेट्टी और संदीप सिंह से भी पूछताछ की।
The post एनसीबी दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती, पूछताछ के लिए भेजा गया था समन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





