हापुड़ : ढाई लाख ईनामी बदमाश मुंबई में गिरफ्तार, मिर्ची गैंग का है सरगना
हापुड़ । हापुड़ में ढाई लाख का इनामी और धौलाना तहसील क्षेत्र के दो भाजपा नेताओं की हत्या के आरोपित आशु जाट शनिवार को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़े- मुख्तार गैंग को असलहे और कारतूस की सप्लाई करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार ढाई लाख रुपये के ईनामी आशु जाट को शनिवार को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आशु जाट पर वर्ष 2019 में तहसील धौलाना के दो अलग-अलग गांवों में रहने वाले भाजपा के दो स्थानीय नेताओं की हत्या करने का आरोप है। उसे कुख्यात मिर्ची गैंग का सरगना बताया जाता है।
ये भी पढ़े- 12 से शुरू होंगी 80 नई विशेष रेलगाड़ियां, इस दिन से करा सकेंगे रिजर्वेशन
हापुड़ पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। काफी प्रयासों के बाद पकड़ नहीं आने के बाद पुलिस ने उस ढाई लाख रुपये के ईनाम की घोषणा कर दी थी। अब जनपद पुलिस दोनों हत्याओं के मामले में उससे पूछताछ करने के लिए न्यायालय से उसे रिमांड पर लेने के लिए आवेदन करेगी।
The post हापुड़ : ढाई लाख ईनामी बदमाश मुंबई में गिरफ्तार, मिर्ची गैंग का है सरगना appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





