भारतीय सेना ने किया ऐसा काम कि ये चीनी नागरिक भी हो गए फैन, बोले- थैंक्यू

नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच चल रही तनातनी के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमें भारतीय सेना ने मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल भारतीय सेना सिक्किम में फंसे कुछ चीनी नागरिकों के लिए ‘संकटमोचक’ बनकर पहुंची, और उनका रेस्क्यू किया।
Also Read : देश में एक दिन में सामने आए 86 हजार नए मामले, कुल संख्या 40 लाख के पार
जानकारी के मुताबिक, तीन चीनी नागरिक उत्तरी सिक्किम में 17 हजार 5 सौ फीट की ऊंचाई पर अपना रास्ता भटक गए थे। इसके बाद इंडियन आर्मी ने उनकी मदद की। घटना 3 सितंबर की बताई जा रही है। यह ऐसे समय हुआ है, जब दोनों देशों की सेनाएं पूर्वी लद्दाख में पिछले चार माह से एक-दूसरे के आमने-सामने हैं।
Also Read : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा, कहा- प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन मेरे साथ
चीनी नागरिकों की जिंदगी पर संकट के बादल मंडराते देख, इंडियन आर्मी के जवान तुरंत उनके पास पहुंचे और कठोर जलवायु परिस्थितियों में मेडिकल सहायता, खाना और गर्म कपड़े की मदद पहुंचाई।
Also Read : सीएम योगी ने यूपी के इन 5 शहरों के लिए दिया बड़ा आदेश, राजधानी भी शामिल
इंडियन आर्मी ने उन्हें उनके गंतव्य की उचित जानकारी दी और वह वापस चले गए। चीनी नागरिकों ने भारतीय सेना की इस तत्काल मदद को लेकर आभार जताया।
The post भारतीय सेना ने किया ऐसा काम कि ये चीनी नागरिक भी हो गए फैन, बोले- थैंक्यू appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





