जेल से रिहा हुए डॉ कफ़ील खान से प्रियंका गांधी ने की फोन पर बात, जाना हालचाल

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद मथुरा जेल से रिहा हुए डॉ. कफील खान और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के बीच बुधवार शाम फोन पर बातचीत हुई है। बताया जा रहा है कि डॉ. कफील की रिहाई के बाद प्रियंका गांधी ने बुधवार शाम उन्हें फोन कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान प्रियंका ने कफील खान से उनके परिवार के बारे में भी बातचीत की है। इससे पहले कफील खान पर लगा एनएसए रद्द किए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें मथुरा जेल रिहा कर दिया था।
ये भी पढ़ें- रामलीला में भरत की भूमिका में नजर आएंगे रवि किशन, मनोज तिवारी बनेंगे अंगद
डॉ. कफील पर लगा एनएसए हटने के बाद भी प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा था कि आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने डॉ. कफील खान के ऊपर से रासुका हटाकर तत्काल उनकी रिहाई का आदेश दिया। आशा है कि यूपी सरकार डॉ. कफील खान को बिना विद्वेष के अविलंब रिहा करेगी। डॉ. कफील खान की रिहाई के प्रयास में लगे तमाम न्याय पसंद लोगों और यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मुबारकबाद।’
ये भी पढ़ें- मथुरा : अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा, मां-बाप सहित तीन की मौत
‘संघर्ष में साथ देने वाले सभी का धन्यवाद’
रिहा होने के बाद डॉ कफील ने मथुरा जेल प्रशासन और योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने राज्य सरकार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर कफील ने कहा कि मैं जुडिशरी का बहुत शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इतना अच्छा ऑर्डर दिया है। सभी 138 करोड़ देशवासियों का धन्यवाद और उन लोगों का धन्यवाद जिन्होंने संघर्ष में मेरा साथ दिया।
The post जेल से रिहा हुए डॉ कफ़ील खान से प्रियंका गांधी ने की फोन पर बात, जाना हालचाल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





