बलिया में कोरोना से तीन लोगों की मौत, 46 नए मामले आए सामने

बलिया । बलिया में कोरोना का कहर जारी है। जहां कोरोना से तीन और लोगों की मौत हुई है। वहीं संक्रमण के 46 नए मामले भी सामने आए हैं। बुधवार को जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 55 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह निवासी कोटवा नारायणपुर की तबियत खराब होने पर परिजन वाराणसी ले गए थे, जहां हेरिटेज अस्पताल में उनकी मौत हुई। जांच में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि सोहांव ब्लॉक के ही चितबड़ागांव की 58 वर्षीया उषा देवी ने भी कोरोना के संक्रमण से दम तोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें- कानपुर: पितृपक्ष के पहले दिन गंगा घाटों पर लोगों ने किया अपने पितरों का पिण्ड दान
वहीं, नवानगर ब्लॉक के चांडी निवासी 63 वर्षीय शेषनाथ सिंह की भी कोरोना की चपेट में आने से आजमगढ़ मेडिकल कालेज में मौत हो गई। इन तीन मौतों के बाद कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 49 हो गया है। 46 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 3,943 हो गई है। अब तक कुल 66,151 सैम्पल की जांच हुई है। हालांकि, कोरोना से अब तक 3,431 लोग ठीक हो चुके हैं। जिसके बाद फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 463 है। वहीं, कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी एसपी शाही ने 57 जोखिम क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) बनाये हैं। इसमें सबसे अधिक 194 जोखिम क्षेत्र सदर तहसील में बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें- चाइनीज झंडा जलाकर सिख समुदाय व व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
The post बलिया में कोरोना से तीन लोगों की मौत, 46 नए मामले आए सामने appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button